असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते है। अब उन्होंन आरोप लगाया कि, कांग्रेस सरकारों की फूट डालो और राज करो की नीति के कारण ही पूर्वोत्तर क्षेत्र पिछले 70 सालों से भौगोलिक अलगाव, राजनीतिक अस्थिरता और असंतुलित विकास जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। आपको बता दें कि, मणिपुर में पिछले कुछ समय से हिंसा जारी है। वहीं मणिपुर में हिंसा के मुद्दे पर विपक्षी दल सड़क से लेकर संसद तक केंद्र सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं।
मुख्यमंत्री सरमा ने ट्वीट कर कहा कि, पीएम मोदी ने पिछले 9 सालों में 60 बार और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने 400 बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है।