कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल के आधुनिकीकरण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
त्योहारों से पहले सुरक्षा पर फोकस
सूत्रों के अनुसार, आगामी बकरीद (कुर्बानी ईद) को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी, पुलिस पेट्रोलिंग और इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों को क्या संदेश?
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बैठक में पुलिस अधिकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। साथ ही आम लोगों की सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।
आधुनिकीकरण पर भी चर्चा
बैठक में पुलिस बल को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने, डिजिटल निगरानी बढ़ाने और आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। सरकार आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और हाईटेक बनाने की दिशा में कदम उठा सकती है।