महंगाई के बीच आम जनता को एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब सीएनजी भी महंगी हो गई है। पिछले 11 दिनों में चौथी बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।
अब दिल्ली में सीएनजी 83.09 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। इससे पहले इसकी कीमत 81.09 रुपये प्रति किलो थी। लगातार बढ़ रही कीमतों का असर सीधे आम लोगों और वाहन चालकों की जेब पर पड़ रहा है।
26 मई 2026: शहरों के अनुसार CNG के नए दाम
शहर कीमत (प्रति किलो)
दिल्ली ₹83.09
नोएडा ₹91.70
गुरुग्राम ₹84.12
गाजियाबाद ₹102.90
फरीदाबाद ₹90.30
मुंबई ₹81.00
कोलकाता ₹93.50
चेन्नई ₹91.50
बेंगलुरु ₹90.00
हैदराबाद ₹97.00
अहमदाबाद ₹82.25
पुणे ₹92.50
सोनीपत ₹86.60
करनाल ₹85.43
लखनऊ ₹95.75
आगरा ₹95.75
मेरठ ₹86.05
पटना ₹87.90
इंदौर ₹93.55
जयपुर ₹90.91
सूरत ₹82.95
लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों के चलते परिवहन खर्च में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ सकता है।