महाराष्ट्र की राजनीति में आए दिन राजनीतिक उठापठक देखने को मिल रही हैं। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया है कि, सितंबर महीने में राज्य की राजनीति में सीएम बदले जाएंगे। उन्होंने कहा कि, देखिए, महाराष्ट्र में जो चल रहा है वो ठीक नहीं चल रहा है, ये सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगी। क्योंकि सबको सत्ता की भूख है। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने कहा कि, जल्द ही यहां सीएम की कुर्सी उनके हाथ से जाने वाली है।
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया है कि, सितंबर महीने में राज्य की राजनीति में सीएम बदले जाएंगे।