दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने महाराष्ट्र के सीएम एनकाथ शिंदे से मुलाकात की और शिवसेना में शामिल हो गए। आपको बता दें कि, अभिनेता ने लोकसभा चुनाव का टिकट मिल सकता है। दरअसल, गोविंदा कथित तौर पर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में वापसी पर विचार कर रहे हैं। वहीं अब सारी अटकलें पर विराम लग गया है। "हीरो नंबर 1" महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।
अभिनेता गोविंदा पहले भी राजनीति में कदम रख चुके हैं, उन्होंने 2004 के चुनावों में कांग्रेस के बैनर तले मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।