भारत का चंद्रयान- 3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरने को तैयार है। आज यानी 23 अगस्त 2023 की शाम को साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच चांद पर कदम रखेगा। ऐसा होने पर भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बनकर इतिहास रच देगा। लैंडर मॉड्यूल के बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के निकट सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।
चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' को तैयार चंद्रयान-3
पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है।Read More: मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को चुनौती वाली याचिका निरस्त