प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्रीगण एवं पार्टी के करीब 12 हजार कार्यकर्ताओं से सजा हुआ भारत मंडप…यह दृश्य दुनिया की सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का है। जहां अमित शाह राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन ‘भाजपा देश की आशा और इंडी गठबंधन, कांग्रेस की हताशा’ प्रस्ताव को प्रस्तुत किया।
दुनिया की आशा के केंद्र के रूप में
पुष्यमित्र भार्गव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री साथ देश के विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री सहित पूरे देश के प्रतिनिधित्व कर रहे पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित 12 हज़ार को संबोधित करते हुए कहा कि जी-20 के मध्यम से दुनिया में अपनी साख बनाने वाले और दुनिया का नेतृत्व करने वाले भारत के कदम जिस प्रकार से दुनिया में बढ़ रहे हैं, उस दृष्टि से सिर्फ़ देश नहीं अपितु दुनिया की आशा के रूप के देखा जाता है। इसलिए प्रस्ताव में दुनिया शब्द जोड़ा जाए “देश और दुनिया की आशा और विपक्ष की हताशा” के रूप में।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गृह मंत्री अमित शाह से किया अनुरोध
भार्गव ने कहा मुझे इस बात की खुशी है कि दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता का सर्वेक्षण भारत में होता है। केवल 9 वर्षों में 79 शहरों के साथ शुरू हुए सर्वेक्षण आज चार हज़ार सात तो सतत्तर शहरों के साथ पूरी दुनिया में भारत की स्वच्छता को स्थापित किया हो जो स्वच्छ भारत का संकल्प है जिसने न केवल देश को स्वच्छ किया बल्कि कांग्रेस के वैचारिक कचरे को आतंकवाद के कचरे को साफ़ करने का काम किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव में स्वच्छ भारत मिशन के आधार पर देश को स्वच्छ करने का जो भाव है। उसको भी सम्मिलित करने का कष्ट करें।
Comments (0)