समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर जिले के यूसुफपुर मोहम्मदाबाद स्थित दिवंगत गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास पर पहुंचे और परिजनों से अपनी संवेदना प्रकट की। यहां अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्होंने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, अखिलेश यादव जहां भी जाएंगे वहां या तो कमल खिलेगा या फिर एनडीए गठबंधन जीतेगा।