प्याज की बढ़ती कीमतों पर जल्द ही लगाम लग सकती है। सरकार ने प्याज निर्यात के प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। वहीं, आने वाले दो-तीन दिनों में सरकार 5 लाख टन रबी प्याज की किसानों से खरीद शुरू करेगी, जिससे कीमतों में गिरावट आने की संभावना है। प्याज निर्यात प्रतिबंध को आगे बढ़ाने की वजह से मंडी की कीमतों में संभावित गिरावट की चिंताओं के बीच सरकार ने मंगलवार को किसानों को भरोसा दिलाया कि वह उनके हितों की रक्षा के लिए अगले 2-3 दिन में पांच लाख टन रबी प्याज की खरीद शुरू करेगी।