कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर हुए पिछले मतदान को रद्द करते हुए वहां पुनर्मतदान (Fresh Poll) कराने का आदेश जारी किया है।
इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा दोबारा मतदान
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, रि-पोलिंग निम्नलिखित क्षेत्रों में होगी:
मगराहाट पश्चिम (AC 142): इस विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर मतदान अमान्य घोषित किया गया है।
डायमंड हार्बर (AC 143): यहां के 4 बूथों पर फिर से वोट डाले जाएंगे।
तारीख और समय का हुआ एलान
आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58 (2) के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह निर्णय लिया है:
पुनर्मतदान की तिथि: 2 मई, 2026।
मतदान का समय: सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
प्रशासन को सख्त निर्देश
चुनाव आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस पुनर्मतदान के बारे में प्रभावित इलाकों में ढोल बजाकर और अन्य प्रचार माध्यमों से व्यापक जानकारी दी जाए। साथ ही, चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को इस बदलाव के बारे में लिखित रूप से सूचित करने का भी आदेश दिया गया है।बता दें कि इन केंद्रों पर पहले 29 अप्रैल, 2026 को मतदान हुआ था, जिसे अब तकनीकी या अन्य रिपोर्टों के आधार पर रद्द कर दिया गया है।