कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के भिंड जिले में संविधान की प्रति हाथ में लेकर एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने दावा किया है कि, अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आई तो गरीबों, दलितों, एसटी और ओबीसी सहित वंचितों के अधिकारों की रक्षा करने वाले संविधान को 'फाड़ देगी' और 'फेंक' देगी। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, मौजूदा लोकसभा चुनाव कोई राजनीतिक मुकाबला नहीं है, बल्कि विरोधी विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है।
राहुल गांधी ने दावा किया है कि, संविधान की वजह से गरीबों, एसटी, ओबीसी को कई अधिकार मिले, जिसने लोगों को मनरेगा, भूमि अधिकार, आरक्षण और अन्य चीजें भी दीं। अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वह संविधान को फाड़कर फेंक देगी।