पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, जननायक जनता पार्टी सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेगी और जल्द ही इन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, जिला स्तर की बैठकों के बाद हर जिले से कई-कई नेताओं के नाम पार्टी आला कमान के सामने आए हैं। इन सभी पर चर्चा के बाद लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी करेगी।
चुनाव के समय दल बदलने वाले दल बादलुओं पर दुष्यंत चौटाला ने निशाना साधते हुए कि, चुनाव के वक्त पार्टी बदलने वाले नेता संगठन के प्रति समर्पित नहीं है।