कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बेंगलुरु में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह हमेशा पार्टी हाईकमान के फैसले के साथ खड़े रहे हैं और जैसे ही आलाकमान का निर्देश मिला, उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया।
डीके शिवकुमार के अगले सीएम बनने की चर्चा तेज
सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को सौंप दिया है। राज्यपाल फिलहाल निजी कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। इस बीच राजनीतिक हलकों में डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, जल्द ही विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का इस्तीफा
यह कदम कांग्रेस में रोटेशनल मुख्यमंत्री फॉर्मूले के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस्तीफे से पहले सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों के साथ बैठक भी की, जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की।