NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून को होने वाले री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
परीक्षा प्रक्रिया पर रहेगी कड़ी निगरानी
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार NEET-UG री-टेस्ट की पूरी प्रक्रिया को पहले से अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा। पेपर तैयार करने, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्टेशन और परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने के हर चरण की मल्टी-लेयर मॉनिटरिंग की जाएगी।
वायुसेना करेगी प्रश्नपत्रों का सुरक्षित परिवहन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन में भारतीय वायुसेना की सहायता ली जाएगी।