प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार जल्द ही योजना की 23वीं किस्त जारी कर सकती है। ऐसे में देशभर के किसान अब अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान योजना के तहत सरकार पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। अब तक योजना की 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी हुई है।
कब जारी हो सकती है 23वीं किस्त?
सरकार ने फिलहाल 23वीं किस्त की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन योजना के नियमों के मुताबिक अगली किस्त जून 2026 के आखिरी सप्ताह या जुलाई की शुरुआत में जारी हो सकती है। दरअसल, 22वीं किस्त मार्च 2026 में किसानों के खातों में भेजी गई थी। ऐसे में चार महीने के अंतराल के हिसाब से अगली किस्त जून के अंत तक आने की संभावना जताई जा रही है।
किन किसानों को मिलेगा लाभ?
पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसमें e-KYC, बैंक खाते को आधार से लिंक करना और भू-सत्यापन (Land Verification) शामिल है । अगर किसी किसान की e-KYC पूरी नहीं है या दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी है, तो उनकी किस्त अटक सकती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते सभी जरूरी अपडेट पूरा कर लें।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त आएगी या नहीं, तो घर बैठे आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
स्टेटस चेक करने का तरीका
सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए “Know Your Status” ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
फिर “Get Data” पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर योजना से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी। यहां आप देख सकते हैं कि आपकी किस्त जारी हुई है या नहीं।
e-KYC नहीं कराया तो अटक सकती है किस्त
सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि e-KYC करवाना सभी लाभार्थियों के लिए जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें अगली किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है। किसान ऑनलाइन OTP आधारित e-KYC या नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC पूरा कर सकते हैं।
करोड़ों किसानों को मिलता है योजना का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी किसान योजनाओं में से एक है। इस योजना के जरिए करोड़ों किसानों को सीधे आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि खेती-किसानी से जुड़े खर्चों में उन्हें राहत मिल सके। सरकार का दावा है कि योजना से छोटे और सीमांत किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।