आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के जरिए उत्सव मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जिस शिखर पर पहुंची है, उसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का समर्पण, तप और त्याग छिपा है।
सोलर पावर को लेकर असम में शानदार काम हुआ है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, सोलर पावर को लेकर असम में शानदार काम हुआ है। आने वाले वषों में यहां अनेक बिजली के कारखाने लगने जा रहे हैं। पीएम ने आगे यह भी कहा कि, असम सरकार के प्रयासों को केंद्र सरकार से भी मदद मिली है। अब लोगों के बिजली के बिल शून्य है। जिस क्षेत्र और राज्य में बिजली होती है, वहां उद्योग बढ़ने लगते हैं।
कांग्रेस सिर्फ़ 2 परिवारों का भविष्य बनाने में लगी है
एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कांग्रेस सिर्फ़ 2 परिवारों का भविष्य बनाने में लगी है। एक परिवार दिल्ली में रहने वाला शाही परिवार है और दूसरा परिवार यहां असम में है। पीएम ने आगे तंज कसते हुए कहा कि, उनका नारा है परिवार पहले। ऐसे लोग कभी भी असम और देश का भला नहीं कर सकते।
युद्ध से पूरी दुनिया में बहुत गुस्सा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से पूरी दुनिया में बहुत गुस्सा है। इस संकट के समय में भी भाजपा सरकार लगातार हमारे देशवासियों की भलाई के लिए काम कर रही है। भाजपा-NDA सरकार ने यह पक्का किया है कि दुनिया भर में फैले इस संकट का बोझ गरीबों, मिडिल क्लास और हमारे किसानों पर न पड़े।