प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कूचबिहार में रैली के जरिए पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वे दोपहर में रास मेला मैदान में आयोजित ‘बिजॉय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे।
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली चुनावी रैली
रैली में मोदी ‘विकसित बंगाल’ का विजन पेश करेंगे और शासन, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर TMC सरकार को घेर सकते हैं। यह राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद उनकी पहली चुनावी रैली होगी।
14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा
प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा किया था, जब उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित किया और लगभग ₹18,680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।