भारत आज नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी शामिल होंगे।
भारत कर रहा है क्वाड की अध्यक्षता
फिलहाल भारत क्वाड समूह की अध्यक्षता कर रहा है। बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा, समुद्री सहयोग, आर्थिक साझेदारी और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।क्वाड देशों की यह बैठक ऐसे समय आयोजित हो रही है, जब वैश्विक राजनीति में अमेरिका और चीन के संबंधों को लेकर नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं।
अमेरिका-चीन संबंधों के बीच बढ़ी बैठक की अहमियत
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन दौरे से लौटे हैं। इसके बाद क्वाड की रणनीतिक भूमिका और उसकी प्रासंगिकता को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि नई दिल्ली में होने वाली यह बैठक यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि क्वाड अभी भी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक सहयोग का मजबूत मंच बना हुआ है।