कोलकाता: पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार सुबह बेलूर मठ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सुबह-सुबह उनके मठ पहुंचने को लेकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रखी गई थी।
रामकृष्ण मंदिर में लिया आशीर्वाद
बेलूड़ मठ पहुंचने के बाद शुभेंदु अधिकारी सबसे पहले मुख्य रामकृष्ण मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधिवत पूजा की और मंदिर में कुछ समय ध्यान एवं प्रार्थना में बिताया।
मां शारदा और स्वामी ब्रह्मानंद मंदिर में भी किए दर्शन
रामकृष्ण मंदिर के बाद उन्होंने मां शारदा देवी मंदिर और स्वामी ब्रह्मानंद मंदिर में जाकर श्रद्धा अर्पित की। मठ परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और साधुओं के साथ उन्होंने संक्षिप्त बातचीत भी की।
स्वामी विवेकानंद कक्ष में अर्पित की श्रद्धांजलि
अपने आध्यात्मिक दौरे के दौरान शुभेंदु अधिकारी स्वामी विवेकानंद के कक्ष में भी पहुंचे। वहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और कुछ देर तक परिसर का अवलोकन किया।
स्वामी गौतमानंद महाराज से की मुलाकात
दौरे के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद महाराज से भी मुलाकात की। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, हालांकि आधिकारिक तौर पर चर्चा के विषय का खुलासा नहीं किया गया।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री स्तर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बेलूड़ मठ परिसर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई थी और आने-जाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही थी।