हल्द्वानी : हल्द्वानी के रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दलित युवकों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत में पूरे मामले की जांच कर राहुल गांधी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई थी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित तौर पर मैदान के शुद्धिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस घटना के बाद से ही उत्तराखंड की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब इसी विवाद में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से मामला और गरमा गया है।
रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम में शामिल रहे विनोद आर्य और अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि राहुल गांधी की ओर से अनुसूचित जाति के खिलाफ आपत्तिजनक और जात