मसूरी : लगातार मूसलाधार बारिश के बाद जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है वही नदी नाले उफान पर आ गए हैं मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है वही शासन प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है और नदी नाले के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है प्रदेश के कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है वही लगातार तीन दिनों तक मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी के बाद शासन प्रशासन ने आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं
प्रशासन से सुरक्षा की मांग
लगातार हो रही बारिश के बाद मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के निकट नाले में पानी के तेज बहाव के कारण भू कटाव होने लगा है इसके कारण आसपास रह रहे लोगों के मकानों को खतरा पैदा हो गया है और स्थानीय लोगों द्वारा शासन प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई है साथ ही नाले में तेज बहाव के कारण हो रहे भू कटाव की ट्रीटमेंट की मांग की जा रही है मसूरी देहरादून मार्ग पर भी कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण मालवा आने से यातायात प्रभावित हुआ है हालांकि लोग निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर सड़कों पर आ रहे मालवे को साफ किया जा रहा है लेकिन अभी भी खतरा बना हुआ है और यातायात भी धीमी गति से चल रहा है मार्ग पर कई स्थानों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है
दीपक रावत की पीड़ा
स्थानीय निवासी दीपक रावत ने बताया कि यहां पर उनका रेस्टोरेंट और मकान है जहां पर उनका परिवार निवास करता है इसके अलावा आसपास भी कई परिवार रहते हैँ उन्होंने बताया कि यहां पर बारिश के कारण नल का जलस्तर काफी बढ़ गया है जिससे भू कटाव हो रहा है जिसके कारण यहां पर आसपास की दुकान और कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं उन्होंने कहा कि यदि शासन प्रशासन ने समय रहते इसका ट्रीटमेंट नहीं किया तो जान माल की हानि हो सकती है