लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी 25 मई को यूपी आएंगी। 25 मई को वह वाराणसी और महाराजगंज में चुनाव प्रचार करेंगी। महाराजगंज में जनसभा के बाद वह वाराणसी में रोड शो करेंगी। छठे चरण में कांग्रेस केवल इलाहाबाद की सीट से चुनाव लड़ रही है, जबकि सातवें चरण में वाराणसी, बांसगांव, देवरिया व महाराजगंज की सीटों पर कांग्रेस चुनावी मैदान में है। प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने पांचवे चरण के चुनाव के बाद शेष रह गई इलाहाबाद, वाराणसी, बांसगांव, देवरिया व महाराजगंज की सीटों पर प्रचार के लिए स्टार प्राचारकों के कार्यक्रम तय करने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल 25 मई को वाराणसी और महाराजगंज में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी 25 मई को यूपी आएंगी।
Comments (0)