लोकसभा चुनाव के सात में से पांचवे चरण का मतदान 20 मई को पूरा हो चुका है। इसके बाद अब अगले छठे चरण का मतदान 25 को होना है। इसमें 7 राज्यों की 58 सीटों पर 889 कैंडिडेट्स मैदान में उतरे हैं। इस चरण में उत्तरप्रदेश की 14 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। यूपी की इन सीटों पर 162 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। छठे चरण में मेनका गांधी, जगदंबिका पाल, दिनेश लाल यादव निरहुआ और कृपाशंकर सिंह के भाग्य का फैसला इवीएम में कैद होगा।
डुमरियांगज लोकसभा सीट
राज्य की सबसे हॉट सीट में से एक डुमरियांगज पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच टक्कर है। इस सीट पर भाजपा ने मौजूद सांसद जगदंबिका पाल पर दांव लगाया है। डुमरियांगज से जगदंबिका पाल 3 बार की सांसद हैं। यहां से समाजवादी पार्टी ने कुशल तिवारी को मैदान में उतारा है। कुशल तिवारी को भीष्ण शंकर के नाम से भी जाना जाता है। वह बाहुबली हरिशकर तिवारी के बेटे हैं। कुशल तिवारी संतकबीर नगर से 2 बार के सांसद रह चुके हैं। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने मुस्लिम कैंडिडेट्स नदीम मिर्जा पर दांव लगाया है।
भदोही लोकसभा सीट
यहां से भाजपा ने इस बार मौजूदा सांसद रमेश चंद बिंद को ना उतारकर विनोद कुमार बिंद को मौका दिया है। इस सीट पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल सपा ने टीएमसी के लिए छोड़ी है। टीएमसी ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाणी के पोते ललितेशपति त्रिपाठी पर दांव लगाया है। बीएसपी ने हरिशंकर चौहान को प्रत्याशी बनाया है।
आजमगढ़ लोकसभा सीट
भाजपा ने एक बार फिर से मौजूदा सांसद दिनेश यादव पर भरोसा जताया है। साल 2022 में दिनेश यादव ने यूपी उपचुनाव में जीत हासिल की थी। यहां से सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को मौका दिया है। जो सांसद हे चुके हैं। बसपा की बात करें तो पार्टी ने इस सीट पर मुस्लिम कैंडिडेट मशहोद सबीहा अंसारी को मैदान में उतारा है।
सुल्तानपुर लोकसभा सीट
यह सीट उत्तरप्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट में से एक है। इस सीट पर भाजपा ने गांधी परिवार की मौजूदा सांसद मेनका गांधी को कैंडिडेट बनाया है। उनके सामने सपा ने पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद को उतारा है। बसपा ने उदराज वर्मा पर दांव लगाया है। भाजपा और सपा में से केवल बसपा प्रत्याशी स्थानीय हैं।
Comments (0)