लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर और विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हिंदू नव वर्ष भारतीय सनातन परंपरा, समृद्ध संस्कृति और नवचेतना का प्रतीक है। यह पर्व समाज में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करता है।
उन्होंने कहा कि नव संवत्सर 2083 सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर सामाजिक समरसता, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा दें और समाज के विकास में अपना योगदान दें।
Comments (0)