कोलकाता/मुर्शिदाबाद: दुनिया के सबसे युवा प्रधानाध्यापक के रूप में प्रसिद्ध बाबर अली अब राजनीति में कदम रख चुके हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) जॉइन कर ली है। पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए मुर्शिदाबाद की जलंगी सीट से उम्मीदवार भी घोषित किया है।
बीबीसी ने अक्टूबर 2009 में उन्हें 16 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा प्रधानाध्यापक के रूप में मान्यता दी थी।
9 साल की उम्र में शुरू की थी शिक्षा की पहल
बाबर अली ने साल 2002 में मात्र 9 साल की उम्र में अपने घर के आंगन में पेड़ के नीचे गरीब बच्चों को पढ़ाना शुरू किया था। आज वह आनंद शिक्षा निकेतन नाम से एक स्कूल चला रहे हैं, जहां सैकड़ों वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है।
ममता बनर्जी से प्रभावित होकर लिया फैसला
TMC में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी के विकास कार्यों और शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण से प्रभावित हैं। उनका उद्देश्य मुर्शिदाबाद क्षेत्र में शिक्षा और बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाना है।
Comments (0)