देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड से जुड़े संदिग्ध बदमाशों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यह कार्रवाई जोहड़ी और गुनियाल गांव में हुई मुठभेड़ के बाद सामने आई।
मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गिरफ्तार
पुलिस को मिली सघन चेकिंग के दौरान सूचना पर संदिग्धों का पीछा किया गया। गुनियाल गांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर बैठा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुठभेड़ के दौरान मौके से एक पिस्टल भी बरामद की गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल जाकर घायल बदमाश की जानकारी ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी 22 निवासी मुजफ्फरनगर और शांतनु त्यागी 21 निवासी सहारनपुर के रूप में की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से संदिग्ध बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली है और इससे ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड में आगे की जांच में मदद मिलेगी।