हरिद्वार पुलिस के तत्वावधान में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रेम भाईचारे और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने हुड़दंग मचाने या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
हरिद्वार पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने और किसी भी जाति या समुदाय के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग न करने की अपील की है। आपात स्थिति में तुरंत 112 या नजदीकी थाना/चौकी से संपर्क करने को कहा गया है। पुलिस का संदेश साफ है—रंगों का यह त्योहार खुशियों का प्रतीक बने अव्यवस्था का नहीं।
Comments (0)