यूपी के सीएम योगी ने राज्य सरकार के 9 साल पूरे होने पर सालाना बुक रिलीज प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहा कि, आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर मैं सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन 9 वर्षों में जो भी परिवर्तन उत्तर प्रदेश में हुआ है।
कहीं कोई हलचल है क्या ?
अपने संबोधन में सीएम योगी ने आगे कहा कि, हमारी सरकार जो भी करने में सफल हुई है, वो जनता के सहयोग का प्रतिफल है। मैं नवनिर्माण के इन 9 वर्षों के लिए पूरे प्रदेश की जनता को हृदय से बधाई देता हूं। इसके साथ ही सीएम ने राज्य की कानून व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि, कल से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इस दौरान रमजान का महीना भी चल रहा है। परसों अलविदा की नमाज होगी और 20 या 21 को ईद भी हो सकती है। कहीं कोई हलचल है क्या?
शालीनता के साथ सारे पर्व और त्योहार मनाए जा रहे हैं
सीएम ने आगे कहा कि, शालीनता के साथ सारे पर्व और त्योहार मनाए जा रहे हैं, कहीं कोई हलचल नहीं। यही है सुरक्षा। कल से त्योहार है, लोगों में खुशी है। कोई भय, तनाव, अराजकता, अव्यवस्था, कर्फ्यू का भय नहीं, दंगे का भय नहीं। मुख्यमंत्री का यह संदेश राज्य में त्योहारों के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन देता है।
हमने प्रदेश को फिरकों में बांट कर नहीं देखा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हमने प्रदेश को फिरकों में बांट कर नहीं देखा। हमने जातीय चश्मे से नहीं देखा। हमने क्षेत्रीय चश्मे से नहीं देखा। हमारे लिए तो उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही परिवार थी और परिवार भाव के साथ उसकी समृद्धि के लिए सरकार ने कदम बढ़ाए। उन्होंने आगे कहा कि, हमने पीएम मोदी को 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का न्योता भेजा है।
Comments (0)