उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई दिशा पकड़ी है। लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था और बड़ी संख्या में लोग पलायन करने को मजबूर थे।
“कानून का राज स्थापित हुआ”
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया, जिसके चलते अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि बेहतर कानून व्यवस्था के कारण ही आज उत्तर प्रदेश अपनी पूरी क्षमता के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
नौ साल की उपलब्धियों का किया जिक्र
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में बुनियादी ढांचे, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। सरकार की नीतियों का असर अब जमीन पर दिखाई दे रहा है और राज्य विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान सरकार के नौ साल पूरे होने पर तैयार की गई वार्षिक पुस्तक का भी विमोचन किया गया, जिसमें विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
Comments (0)