कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, जबकि अभी भी 6 सीटों पर उम्मीदवार तय होना बाकी है।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी इस सूची में राज्य की कई महत्वपूर्ण सीटों को कवर किया गया है, जिनमें सीताई, मगराहाट पूर्व, गरबेटा और हावड़ा दक्षिण जैसी सीटें शामिल हैं।
इन प्रमुख उम्मीदवारों को मिला टिकट
घोषित सूची के अनुसार—
- सीताई (SC) से आशुतोष बर्मा
- नटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय
- बागदा (SC) से सोमा ठाकुर
- मगराहाट पूर्व (SC) से उत्तम कुमार बनिक
- फाल्टा से देबांग्शु पांडा
- सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर
- चौरंगी से संतोष पाठक
- हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती
- पंचला से रंजन कुमार पॉल
- चंडीपुर से डॉ. पियूष कांती दास
- गरबेटा से प्रदीप लोढ़ा
- मेमारी से मानव गुहा
- बाराबनी से अरिजीत रॉय
सोमा ठाकुर को मिला मौका
इस सूची की सबसे चर्चित सीट बागदा (SC) रही, जहां सोमा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। वह केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी हैं, जिससे इस सीट पर राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।
मैनागुड़ी में बदला उम्मीदवार
पार्टी ने दूसरी सूची में घोषित नाम में बदलाव करते हुए मैनागुड़ी (SC) सीट से दलीम रॉय को नया उम्मीदवार घोषित किया है। पहले इस सीट से कौशिक रॉय का नाम सामने आया था।
नए चेहरों पर दांव
इस सूची में भाजपा ने कई नए और हाल ही में पार्टी में शामिल हुए चेहरों को मौका दिया है।
- कांग्रेस छोड़कर आए संतोष पाठक को चौरंगी से टिकट मिला
- पूर्व IPS अधिकारी देबाशीष धर और पत्रकार मानव गुहा को भी उम्मीदवार बनाया गया
6 सीटों पर अब भी सस्पेंस
भाजपा अभी भी 6 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय नहीं कर पाई है। सूत्रों के मुताबिक, इन सीटों पर पार्टी लगातार मंथन कर रही है और जल्द ही अंतिम सूची जारी की जा सकती है।