पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को अपनी छठी और अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य की सभी 294 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पूरी कर ली है।
कोलकाता पोर्ट सीट पर खत्म हुआ सस्पेंस
अंतिम सूची में कोलकाता पोर्ट सीट पर लंबे समय से चल रहे सस्पेंस को खत्म करते हुए भाजपा ने युवा नेता राकेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
अंतरिम जमानत के बाद मिला टिकट
राकेश सिंह को हाल ही में कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है, जिसके बाद पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।
फिरहाद हकीम से होगा सीधा मुकाबला
कोलकाता पोर्ट सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। यहां राकेश सिंह का सामना तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम से होगा।
तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में हुई थी गिरफ्तारी
गौरतलब है कि सितंबर 2025 में कोलकाता के टेंगरा इलाके से पुलिस ने राकेश सिंह को गिरफ्तार किया था। उन पर कांग्रेस कार्यालय ‘विधान भवन’ में तोड़फोड़ और हिंसा फैलाने के आरोप हैं।
TMC पहले ही घोषित कर चुकी है उम्मीदवार
तृणमूल कांग्रेस पहले ही 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है, जबकि तीन सीटें अपने सहयोगी दल के लिए छोड़ी गई हैं।
दो चरणों में होगा मतदान, 4 मई को नतीजे
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।