चाकुलिया - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चाकुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता और विशेष रूप से महिलाएं सरकार की नीतियों और असुरक्षा का शिकार बनी हैं।
नितिन नवीन ने ममता बनर्जी पर बोला हमला
नितिन नवीन ने कहा कि, ममता दीदी की सरकार ने इस पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। ‘मां-माटी और मानुष’ के नारे के साथ आई सरकार ने दुर्भाग्यवश किसी को भी ठगा नहीं जिसे अपनी निर्ममता से नहीं ठग लिया।
क्या वह हमारी मां-बहनों के लिए चुनौती नहीं है?
उन्होंने आगे कहा कि, आज पश्चिम बंगाल की माता-बहनों को संदेशखाली से लेकर आरजी कर तक, पार्क स्ट्रीट से लेकर कामदुनी तक असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। यह असुरक्षा किसने पैदा की? जो जनसांख्यिकी बदल रही है, क्या वह हमारी मां-बहनों के लिए चुनौती नहीं है?
बदला लेने का समय आ गया है
नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, आपकी मां-बहनों का जो अपमान कर रहा है, उससे बदला लेने का समय आ गया है। इस बार हमें मां को भी सुरक्षित करना है, माटी को भी सुरक्षित करना है और मानुष को भी सुरक्षित करने का समय आ गया है। इस जनसभा में भाजपा के नेता ने महिला सुरक्षा, राज्य में असुरक्षा और जनसांख्यिकीय बदलाव को चुनावी मुद्दा बनाने का स्पष्ट संदेश दिया।