पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं और चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंगाल चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ केंद्रीय नेता, मुख्यमंत्री और प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जो राज्य में चुनावी प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बंगाल में कौन-कौन करेगा चुनाव प्रचार?
बीजेपी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, देवेंद्र फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और बिप्लब कुमार देब जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, कंगना रनौत, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर और अमित मालवीय समेत कई केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेता भी बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे।