पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बिष्णुपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार में बदलाव किया है। पार्टी ने रूपा गांगुली को सोनारपुर साउथ से टिकट दिया है। बिष्णुपुर (SC) से पहले अग्निश्वर नस्कर के नाम की घोषणा के बाद अब विस्वजीत खान को उम्मीदवार बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक को माथाभांगा (SC) से टिकट दिया गया है। इसके अलावा मेक्लिगंज से दधिराम रॉय, मदारीहाट से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय, मयनागुड़ी से कौशिक रॉय, जलपाईगुड़ी से अनंत देब अधिकारी, दार्जिलिंग से नोमन राय, इटाहार से सबिता बर्मन, फरक्का से सुनील चौधरी, जांगीपुर से चित्तो मुखर्जी और रानी नगर से राणा प्रताप सिंह रॉय को पार्टी ने टिकट दिया है।
बीजेपी ने एगरा सीट से शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया। देशभर में चर्चा में आई संदेशखाली सीट से पार्टी के उम्मीदवार सनत सरदार हैं। संदेशखाली आंदोलन से उभरी नेता रेखा पात्रा को हिंगलगंज से मैदान में उतारा गया है। बेहाला पश्चिम वेस्ट से पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील खान को टिकट मिला है। काशीपुर बेलगाछिया से रितेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है।
बीजेपी ने पहली सूची में 144 उम्मीदवारों और दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। अब 39 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बाकी है।
Comments (0)