पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। चुनाव आयोग कभी भी राज्य में चुनाव की घोषणा कर सकता है, ऐसे में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ दल और विपक्षी दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल और भी गरमाता दिखाई दे रहा है।
पीएम ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
इसी क्रम में आज पीएम मोदी बंगाल के दौरे पर है। जहां पीएम ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के माध्यम से अपने वोटर्स और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य की ममता सरकार पर खूब शब्दों के तीर चलाए। वहीं पीएम मोदी से पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने परिवर्तन संकल्प यात्रा को संबोधित किया और राज्य की टीएमसी सरकार पर जमकर बरसे। बीजेपी नेता ने दावा किया कि, भाजपा बंगाल का गौरव लौटाएगी।
भाजपा बंगाल का गौरव लौटाएगी - बीजेपी नेता
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने परिवर्तन संकल्प यात्रा को संबोधित करते कहा कि, आज इस सभा में हम सभी परिवर्तन का संकल्प लेंगे, हमें नौकरी चाहिए, किसानों को बचाना है, घुसपैठियों, जिहादियों से मुक्त बंगाल चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, पश्चिम बंगाल देश की सांस्कृतिक राजधानी है, शिक्षा, शिल्प सबमें यह एक नंबर थी। वहीं अपने संबोधन में आगे बीजेपी नेता ने कहा कि, भाजपा बंगाल का गौरव लौटाएगी, यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है।
Comments (0)