पश्चिम बंगाल – बंगाल विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से हावड़ा के लिए दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया है। इन ट्रेनों का संचालन मुख्य रूप से उन यात्रियों के लिए किया जा रहा है जो काम के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं और चुनाव के दौरान अपने राज्य लौटकर मतदान करना चाहते हैं। इसके साथ ही गर्मियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों से दबाव कम करने की कोशिश की जा रही है।
ट्रेन का शेड्यूल (LTT–हावड़ा स्पेशल)
ट्रेन संख्या 01145: 14 अप्रैल 2026 को रात 08:15 बजे LTT से रवाना, 16 अप्रैल सुबह 06:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी
ट्रेन संख्या 01146: 16 अप्रैल 2026 को दोपहर 02:45 बजे हावड़ा से रवाना, 17 अप्रैल रात 11:45 बजे LTT पहुंचेगी
कुल 17 स्टेशनों पर ठहराव
इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, नागपुर, रायपुर, बिलासपुर, राउरकेला, टाटानगर और खड़गपुर समेत कुल 17 स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन की संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसी 2-टियर कोच, 9 थ्री-टियर एसी, 3 स्लीपर कोच, 4 जनरल कोच, 1 गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन शामिल होंगे।
बुकिंग की जानकारी
ट्रेन 01145 के लिए बुकिंग 12 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। टिकट IRCTC की वेबसाइट और सभी आरक्षण केंद्रों पर उपलब्ध होंगे। अनारक्षित टिकट UTS ऐप और RailOne ऐप के जरिए बुक किए जा सकते हैं।
चुनाव और यात्रा सुविधा पर फोकस
यह कदम ऐसे समय में लिया गया है जब पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया जारी है और बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए अपने गृह राज्य की ओर लौटते हैं।