दक्षिण दिनाजपुर - पीएम मोदी आज बंगाल दौरे पर है। जहां उनकी कई रैली हो रही है। पीएम मोदी सत्ता में आने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है और जनता को भरोसा दिला रहे है कि, राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तो गुंडाराज, भ्रष्ट्रचार, बेरोजगारी, पलायन को खत्म कर देंगे। इसी क्रम में पीएम ने दक्षिण दिनाजपुर में जनता को संबोधन किया और टीएमसी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा।
TMC बंगाल के बाहर कई जगह पर चुनाव लड़ने गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, TMC बंगाल के बाहर कई जगह पर चुनाव लड़ने गई है। त्रिपुरा में चुनाव लड़ने गई थी, असम में चुनाव लड़ने गई थी, गोवा में चुनाव लड़ने गई थी। कहीं पर भी एक वोट कोई नहीं देता इनको। अड़ोस-पड़ोस के राज्य उन्हें पहचान गए लेकिन वहां उनकी बेईमानी और गुंडई नहीं चलती और इसलिए उन्हें वहां कोई पूछने वाला नहीं है।
TMC शासन के नाम पर बहुत बड़ा शून्य है
पीएम ने आगे कहा कि, TMC बंगाल से बाहर इसलिए नहीं जीत पाती क्योंकि इनके पास कोई विजन नहीं है, कोई विचार नहीं है, कोई नीति नहीं है, कोई नीयत नहीं है। TMC शासन के नाम पर बहुत बड़ा शून्य है। इनकी एक ही काम में मास्टरी है, PhD करके रखा है, कुछ लोगों ने थो डबल PhD कर दी है। उनकी मास्टरी गुंडागर्दी करने, भ्रष्टाचार करने में है। उसमें नए-नए खेले करते रहते हैं। इनको लोगों को डराना, बूथ लूटना आता है। बंगाल में ये TMC वाले इतने सालों तक यही करते रहे हैं। ऐसे लोगों को बंगाल में सरकार चलाने का कोई हक नहीं है।
पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, बंगाल भाजपा ने कहा है कि हम TMC के 15 साल के भ्रष्टाचार, दंगे, दुष्कर्म, हत्या, ऐसे हर अत्याचार को सामने लाने के लिए 'व्हाइट पेपर' लाएंगे। TMC की राजनीतिक हिंसा के जो पीड़ित हैं उनको न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में एक कमीशन बनाया जाएगा।
ये महाजंगलराज की ही निशानी है
इसके साथ ही पीएम ने अपने इस संबोधन में कहा कि, मुझे बताया गया है कि यहां की अनेक बेटियां बंगाल के लिए फुटबॉल खेलती हैं। जहां के बेटे-बेटियों में इतना टैलेंट भरा हो, वहां फुटबॉल के साथ क्या होता है ये हमने कुछ महीने पहले कोलकाता में देखा। TMC के नेताओं ने, मंत्रियों ने फुटबॉल को भी सिंडिकेट के हवाले कर दिया। इतनी शर्मनाक तस्वीरें, पूरी दुनिया ने कोलकाता से ये TMC वालों के कारनामे देखे थे। ये महाजंगलराज की ही निशानी है।