पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बार तीन हजार अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से भी पुलिस फोर्स बुलाई जाएगी। इन अतिरिक्त फोर्स को पहले से तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) के पूरक के रूप में काम करने का निर्देश दिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस फोर्स राज्य में पहुंचना शुरू
विशेष रूप से यह कदम उन इलाकों को ध्यान में रखकर उठाया गया है जिन्हें 'अति-संवेदनशील' माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस फोर्स 13 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से राज्य में पहुंचना शुरू कर देंगे। निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य निष्पक्ष और हिंसा मुक्त मतदान सुनिश्चित करना है।
राज्य में CAPF की 2,400 कंपनियों की तैनात
सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूरे राज्य में CAPF की 2,400 कंपनियों की तैनाती की प्लानिंग पहले ही कर ली गई है।पहले चरण के मतदान, जो 23 अप्रैल को होगा, के दौरान इन फोर्सेज को मतदान केंद्रों के भीतर और बाहर कड़ा पहरा देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनाव प्रक्रिया सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।