पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 284 विधानसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सूची में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके अधीर रंजन चौधरी का नाम भी शामिल है। उन्हें पश्चिम बंगाल की बहरामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।
मालतीपुर से मौसम नूर को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट में मौसम नूर का भी नाम शामिल है. मौसम नूर संसद के उच्च सदन राज्यसभा में कांग्रेस की सांसद रह चुकी हैं, जिनका हाल ही में कार्यकाल खत्म हुआ है. राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद कांग्रेस ने मौसम नूर पर भरोसा जताते हुए अब उन्हें पश्चिम बंगाल की मालतीपुर सीट से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है
भवानीपुर में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के सामने प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होगा। भवानीपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता विपक्ष और उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी भी चुनावी मैदान में हैं, जिससे यहां मुकाबला काफी रोमांचक रहने की संभावना है।