पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ सामने आया है। हुमायूं कबीर ने अपनी नवगठित पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के जरिए विधानसभा चुनाव में बड़ा दांव खेलते हुए 182 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुमायूं कबीर ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी राज्य में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के इरादे से चुनाव मैदान में उतर रही है।
भवानीपुर से ममता बनर्जी को चुनौती
पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट से पूनम बेगम को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट ममता बनर्जी का गढ़ मानी जाती है, ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।
रविवार को आएगी पूरी लिस्ट
कबीर ने जानकारी दी कि सभी उम्मीदवारों की पूरी सूची रविवार को जारी की जाएगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) कुछ सीटों पर उनकी पार्टी के साथ तालमेल कर सकती है।
दो सीटों से खुद चुनाव लड़ेंगे कबीर
हुमायूं कबीर खुद मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर और नाओदा सीट से चुनाव लड़ेंगे। खास बात यह है कि इस बार उन्होंने अपने पुराने गढ़ भरतपुर से दूरी बना ली है, जहां से वे पहले टीएमसी के टिकट पर जीत दर्ज कर चुके हैं।
किन उम्मीदवारों को मिला टिकट
पहली सूची में कई नाम शामिल हैं। इनमें पूर्व बर्धमान के पुर्बस्थली उत्तर से बापन घोष, कांदी से यासीन हैदर और बेलडांगा से सैयद अहमद कबीर को उम्मीदवार बनाया गया है। मालदा जिले की बात करें तो रतुआ से रायल इस्लाम, मालतीपुर से अब्दुल मिनाज शेख, बैष्णबनगर से मुस्कुरा बीबी, मानिकचक से अबू शैद और सुजापुर से नसीमुल हक को टिकट मिला है। इसके अलावा भरतपुर से सैयद खुबैब अमीन, बेहाला पूर्व से अनुपम रोहदागीर, फरक्का से इम्तियाज मोल्ला और हरिहरपारा से बिजय शेख को भी मैदान में उतारा गया है।
Comments (0)