इकोनॉमिक सर्वे 2024 में कहा गया है कि भारतीय युवा आबादी में मोटापा एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण, 2019-2021 भारत की आबादी की स्वास्थ्य स्थिति के अनुमान बताते हैं कि भारत में युवाओं या वयस्कों में मोटापे की दर तीन गुना से अधिक हो गई है। बच्चों में सालाना वृद्धि दुनिया में सबसे अधिक है, जो विश्व मोटापा महासंघ के अनुसार वियतनाम और नामीबिया से पीछे है। इसमें कहा गाय है कि अगर भारत को अपने जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाना है, तो यह महत्वपूर्ण है कि इसकी आबादी के स्वास्थ्य मापदंडों को संतुलित और विविध आहार की ओर ले जाया जाए।
अखिल भारतीय स्तर पर, आंकड़ों से पता चलता है कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 के अनुसार, मोटापे की घटना ग्रामीण भारत की तुलना में शहरी भारत में काफी अधिक है।
Comments (0)