दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान की थी। अब यह खिताब जर्मनी को मिल गया है। जापान तीसरी अर्थव्यवस्था के पायदान से फिसलकर चौथे पर आ गया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जापान की अर्थव्यवस्था में गिरावट देखने को मिली थी। इस गिरावट की वजह से जापान में मंदी के आसार बने हुए हैं।
तिमाही- दर-तिमाही के आधार पर जापान की अर्थव्यवस्था में गिरावट देखने को मिली है। इसका मतलब है कि कि तकनीकी तौर पर जापान मंदी की चपेट में आ गया है।
जापान की आर्थव्यवस्था अब मंदी की चपेट में आ गई है। बता दें कि ब्लूमबर्ग की रिर्पोट के अनुसार अब जापान दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था से फिसलकर चौथे पायदान पर आ गई है। इसकी वजह अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जापान की अर्थव्यवस्था में गिरावट है।
Comments (0)