नए साल की शुरुआत से वाहनों की बिक्री टॉप गियर में बनी हुई है। अधिकांश ऑटो कंपनियों ने एक साल पहले की तुलना में पिछले महीने अधिक बिक्री की है। मारुति सुजुकी इंडिया, टोयोटा, टाटा मोटर्स, हुंदै मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री जनवरी, 2024 में साल भर पहले की तुलना में बंपर बढ़ी है। मारुति सुजुकी बीते महीने अपना रिकॉर्ड बिक्री आंकड़ा हासिल करने में सफल रही। कंपनी की कुल वाहन बिक्री जनवरी में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,72,535 इकाई थी। यह उसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री थी। मारुति सुजुकी की कुल घरेलू बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1,70,214 वाहन हो गई, जो एक साल पहले के समान महीने में 1,51,367 इकाई थी।
नए साल की शुरुआत से वाहनों की बिक्री टॉप गियर में बनी हुई है। अधिकांश ऑटो कंपनियों ने एक साल पहले की तुलना में पिछले महीने अधिक बिक्री की है।
Comments (0)