पिछले एक साल में टाटा ग्रुप की कई कंपनियों ने जबरदस्त रिटर्न दिया है, जिसकी वजह से ग्रुप के मार्केट कैप में बढ़ोतरी देखने को मिली है। खास बात तो ये है कि टाटा ग्रुप का मार्केट कैप पाकिस्तान की कुल जीडीपी से ज्यादा हो गया है। जानकारी के अनुसार टाटा ग्रुप का कुल मार्केट कैप 365 बिलियन डॉलर (30.3 लाख करोड़ रुपए) हो चुका है। वहीं दूसरी ओर आईएमएफ के अनुसार पाकिस्तान की कुल जीडीपी 341 बिलियन डॉलर रह गई है। अगर टाटा ग्रुप की सबसे बडी कंपनी टीसीएस की बात करें तो उसकी वैल्यूएशन 170 बिलियन डॉलर (15 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा हो चुकी है जोकि भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
टाटा ग्रुप का मार्केट कैप पाकिस्तान की कुल जीडीपी से ज्यादा हो गया है।
Comments (0)