शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना की काट में प्रदेश कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना लागू करने का वचन दिया है। मध्याप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी सत्ता में आने पर डेढ़ हजार रुपये महीना और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा कर रही है। महिलाओं के लिए पहली बार वचन पत्र घोषित किया जाएगा। इसे प्रियदर्शिनी नाम दिया गया है। 12 जून को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से जारी कराने की योजना है। प्रियंका गांधी जबलपुर में मप्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के विजय 2023 अभियान की शुरुआत करने आ रही हैं। वचन पत्र समिति ने महिला वचन पत्र का प्रारूप तैयार कर लिया है।
2 करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 महिला मतदाता
गौरतलब है कि प्रदेश में 2 करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 महिला मतदाता हैं। 230 सदस्यीय विधानसभा में 16 क्षेत्र ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को महिला मतदाताओं को प्रभावित करने का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार एक करोड़ 20 लाख महिलाओं को एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह देने की योजना लागू कर चुकी है। इसके संभावित असर को भांपते हुए प्रदेश कांग्रेस ने सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना लागू की घोषणा करने के साथ ही आवेदन भरवाने भी शुरू कर दिए हैं। योजना में डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके अलावा पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा भी किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि महिलाओं के बीच प्रभावी तरीके से पार्टी की बात को रखने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा से महिला वचन पत्र जारी कराया जा सकता है।Read More: खुशखबरी! LPG गैस के दाम में बड़ी कटौती, जानिए कितने रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर
Comments (0)