मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव का चयन हो गया है। 1989 बैच के IAS अधिकारी और वर्तमान में सड़क परिवहन विभाग के सचिव अनुराग जैन को एमपी मुख्य सचिव के पद के लिए नियुक्त किया गया है। आज सामान्य प्रशासन विभाग से आदेश जारी होंगे। बता दें कि आज वीरा राणा का एक्सटेंशन खत्म हो रहा है। वीरा राणा के मुख्य सचिव बनने के वक्त भी अनुराग जैन सीएस की रेस में शामिल थे। जैन सीएम डॉ मोहन यादव की पसंद भी हैं। अनुराग जैन 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जैन के साथ सीएस की रेस में राजेश राजौरा का भी नाम शामिल था।
पहले भी चली थी चर्चा
अनुराग जैन को सीएस बनाने की चर्चा नो महीने पहले भी चली थी, तब भी उनकी सीएम डॉ मोहन यादव से मुलाकात हुई थी, इसके बाद से ही उनके सीएस बनने की चर्चा शुरू हो गई थी। अनुराग जैन 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। लेकिन अब उनकी मध्य प्रदेश में वापसी हो रही है।भोपाल के रह चुके हैं कलेक्टर
बता दें कि अनुराग जैन 10 साल पहले पीएमओ में संयुक्त सचिव रहे हैं, जबकि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी वह पीएमओ में पदस्थ थे। फिलहाल अनुराग जैन रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे जैसे सबसे अहम मंत्रालयों की कमान संभाल रहे थे। वह मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री के भी दो बार सचिव रहे हैं। जबकि वह भोपाल के कलेक्टर भी रह चुके हैं। अनुराग जैन को वित्तीय प्रबंधन का अच्छा जानकार माना जाता है। कमलनाथ सरकार के दौरान भी उन्हें अहम जिम्मेदारी मिली थी। 2019 में भी जब वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे, तो कमलनाथ सरकार में उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। हालांकि 2020 में वह फिर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे।मध्य प्रदेश में पब्लिक सर्विसेज डिलीवरी एक्ट को लागू करवाने में अनुराग जैन की अहम भूमिका मानी जाती है। जबकि केंद्र की अहम योजना पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान में भी उनका बड़ा रोल रहा है।
Comments (0)