भोपाल में हुई डिजिटल अरेस्ट की घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव साइबर सेल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए दुबई के कारोबारी ओबरॉय से भी फोन पर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चर्चा की और कहा कि प्रदेश में हर थाने में साइबर डेस्क होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साइबर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस बहुत तेज से काम कर रही है। बीते दिनों ठगो ने दुबई के कारोबारी को 6 घंटे के लिए डिजिटल अरेस्ट किया गया था। साइबर फ्रॉड की कोशिश की गई। हमारी पुलिस तत्कालीन मौके पर जाकर पूछताछ की।
भोपाल में हुई डिजिटल अरेस्ट की घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव साइबर सेल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए दुबई के कारोबारी ओबरॉय से भी फोन पर बातचीत की।