आज से मध्यप्रदेश के अधिकतर शहरों में दिन के तापमान(MP Temperature) में बढ़ोतरी होने लगेगी। विशेषकर सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। उधर शुक्रवार को (MP Temperature)प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान टीकमगढ़, खरगोन और खजुराहो में दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक उमरिया में तीन मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिणी पाकिस्तान और पाकिस्तान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात समाप्त हो गए हैं। एक कमजोर तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
इस चक्रवात से लेकर उत्तरी कनार्टक तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है, जो पूर्वी मध्यप्रदेश एवं विदर्भ से होकर गुजर रही है। लिहाजा द्रोणिका लाइन भी कमजोर पड़ने लगी है। इस वजह से वातावरण में नमी धीरे-धीरे कम होने लगी है।
सागर संभाग में लू चलने की संभावना
इस वजह से मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगा है। शनिवार से प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। विशेषकर सागर संभाग के जिलों में शनिवार-रविवार को लू भी चल सकती है। उधर 24 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने की संभावना है।
READ MORE:Swearing in Karnataka: आज कर्नाटक में शपथ ग्रहण, जानिए कांग्रेस ने किसे-किसे बुलाया?
Comments (0)