मध्य प्रदेश के उज्जैन में महिला से फुटपाथ पर दिन दहाड़े दुष्कर्म की वारदात से पूरा प्रदेश हिल गया। यह घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि जिस दौरान पीड़िता से आरोपी दरिंदगी कर रहा था, वहां पर लोग मौजूद थे, और इसका वीडियो बना रहे थे। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अब विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथ लिया है। साथ ही उस समाज पर भी चिंता जाहिर की है जो तमाशबीन बनकर अपनी आखों के सामने इस हैवानियत को निहारते रहे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत तमाम राजनीतिक दल के नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महिला से फुटपाथ पर दिन दहाड़े दुष्कर्म की वारदात से पूरा प्रदेश हिल गया। यह घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि जिस दौरान पीड़िता से आरोपी दरिंदगी कर रहा था, वहां पर लोग मौजूद थे, और इसका वीडियो बना रहे थे।