MP NEWS - देशभर के युवाओं को नौकरी देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार विशेष भर्ती अभियान चला रही है। पीएम मोदी ने आज देश भर में 70 हज़ार से ज्यादा युवाओं को वर्चुअल रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में एमपी की राजधानी भोपाल में आयोजित रोजगार मेले में मध्यप्रदेश के 241 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए है। ( MP NEWS ) इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में नियुक्तिपत्र दिए।
पिछले 9 सालों से देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है
इस मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक है। पीएम मोदी ने धनतेरस के दिन एक वर्ष में 10 लाख रोजगार देने का संकल्प लिया था। आज उसकी पांचवी कड़ी है। आज 71 हज़ार नियुक्ति पत्र दिए गये है। उन्होंने कहा कि, युवाओं के नए जीवन की शुरुआत हुई है। आप सभी से यही कहूँगा कि, नई सोच के साथ आगे बढ़िए और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दीजिए। पिछले 9 सालों से देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार
वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व पर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, दिग्विजय सिंह का असली चेहरा देश और प्रदेश के सामने आ गया है। दिग्विजय सिंह के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। इस तरह के वक्तव्य वो पहले भी दे चुके हैं।
कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो दिया है
इसके साथ ही सिंधिया ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। सिंधिया ने कहा कि, कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो दिया है। कांग्रेस में व्यक्ति की क्षमता की पहचान, क्षमता का मान सम्मान नहीं हैं। कोई भी संस्था बनती है तो मानव संसाधन क्षमता के आधार पर बनती है । उस पार्टी का उतार पूर्ण रूप से शुरू हो चुका है और कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो दिया हैं।
ये भी पढे़ें - नासिक के त्रिंबकेश्वर मंदिर में जबरन घुसने वाले मुस्लिम युवकों पर होगी कार्रवाई, डिप्टी CM Devendra Fadnavis ने दिया ये आदेश
Comments (0)